भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस (Madhya Pradesh Police Foundation Day) शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए पदक प्रदान किए। […]