देश राजनीति

अमरिंदर सिंह CM पद से हटते ही पंजाब में हालत खराब हुई कांग्रेस की!

नई दिल्‍ली। हाल ही में देश में हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों (election results of five states) में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा तो फर्क पंजाब में देखने को मिला जहां कांग्रेस (Congress) का सूपड़ा साफ हो गया।
बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Narendra Modi) बनने के बाद देशभर में भाजपा की लहर के बीच कांग्रेस ने जो राज्य बचाए रखे थे, उनमें से एक मजबूत गढ़ पंजाब था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटते ही कांग्रेस को यहां साफ तौर पर नुकसान हो गया। कांगेस (Congress) को मिली करारी हार के बाद कई नेताओं ने गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और वकील कपिल सिब्‍बल ने तो गांधी परिवार को कांग्रेस से दूर होने की भी बात कही है। जबकि अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए पूरी तरह से गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया है।



उन्होंने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री पद से हटने से पहले पार्टी की स्थिति पंजाब (Congress) में बेहतर थी। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की ओर से पांच राज्यों में पार्टी की हुई हार की समीक्षा करने के एक दिन बाद सिंह का यह बयान आया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और ‘भ्रष्ट’ चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष किया। मालूम हो कि सिंह की जगह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।
आपको बता दें कि 1984 में सिख विरोधी दंगों के बाद 1985 में जब राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तब भी कांग्रेस 32 सीटें जीती थी। 1997 में उसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा था, जब पार्टी ने 14 सीटें जीती थीं।
कैप्‍टन ने कहा कि कांग्रेस (Congress) न केवल पंजाब में बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी हार गई है और पार्टी की शर्मनाक हार के लिए गांधी परिवार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में लोगों का गांधी परिवार के नेतृत्व पर से विश्वास उठ चुका है।
अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेता पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और राज्य में खराब प्रदर्शन के लिए नवजोत सिद्धू के पार्टी विरोधी बयानों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सीमावर्ती राज्य में उसी दिन अपनी कब्र खोद ली थी, जब उसने नवजोत सिद्धू जैसे अस्थिर और आडंबरपूर्ण व्यक्ति का समर्थन किया और चुनाव से कुछ महीने पहले चरणजीत सिंह चन्नी जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में नामित करने का फैसला किया।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में हार का असली कारण यह है कि पहले पार्टी आलाकमान पक्ष में रहा और फिर नवजोत सिद्धू जैसे लोगों पर लगाम लगाने में विफल रहा, जो अपने निजी लाभ के लिए पार्टी की छवि खराब करने में लिप्त थे। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने के प्रयासों में पार्टी आलाकमान ने नवजोत और अन्य लोगों के साथ हाथ मिलाया और इस प्रक्रिया में पार्टी को पूरी तरह से बदनाम कर दिया।

Share:

Next Post

2 लाख दो और शारजाह में दफ्तर, फैक्ट्री या वेयर हाउस खोल लो

Tue Mar 15 , 2022
तीन लोगों के वीजा के साथ सारी अनुमतियां भी शामिल, 150 स्थानीय कारोबारियों ने ली सेफ झोन की जानकारी इंदौर। शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री झोन (Sharjah Airport International Free Zone) में व्यापार अवसर पर इंदौर (Indore) में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी गई कि मात्र दो लाख रुपए यानी 10 हजार दिरहम देकर कोई […]