देश राजनीति

शिंदे सरकार के इस फैसले से कांग्रेस गदगद, उद्धव के लिए झटका

मुंबई। महाराष्‍ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde in Maharashtra) की ससरकार बनते ही एक से बड़े एक निर्णय लिये जा रहे है कुछ तो ऐसे हैं जिन्‍हें पूर्ववर्ती सरकार यानि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने लिए थे, लेकिन अब शिंदे उन्‍हें पलट रहे हैं। अब होम ग्राउंड मुंबई (Home Ground Mumbai) में झटका दिया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुंबई नगर निगम चुनाव (bmc election) के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को रद्द कर दिया गया है और 2017 के अनुसार 227 वार्डों के ढांचे को बनाए रखने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। शिंदे सरकार ने मुंबई और अन्य नगर निगमों के सदस्यों की संख्या में भी संशोधन किया है।

बता दें कि शिदें सरकार के इस फैसला जहां उद्धव के लिए टेंशन देने वाला है तो वहीं कांग्रेस गदगद है। एकनाथ शिंदे के इस फैसले से कांग्रेस काफी खुश है। मुंबई कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा है कि सरकार का यह फैसला मुंबई की जीत है। देवड़ा ने शिवसेना पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना द्वारा शिवसेना के लिए लिया गया यह फैसला अब इतिहास बन गया है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जानबूझकर निशाना बनाने और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने की यह रणनीति विफल रही है।



यहां तक कि मिलिंद देवड़ा ने कहा कि ”महाराष्ट्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में मुंबई नगर निगम के पुनर्गठन के लिए शिवसेना द्वारा लिए गए निर्णय को रद्द कर दिया। इस पुनर्गठन के कारण कांग्रेस को मुंबई में हार का सामना करना पड़ सकता था। कांग्रेस ने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब सरकार ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मैं महाराष्ट्र सरकार की सराहना करता हूं। चुनाव आयोग को वार्ड के मुताबिक आरक्षण पारदर्शी तरीके से तय करना चाहिए। कांग्रेस हमेशा न्याय, समावेशिता, लोकतंत्र और सुशासन के लिए लड़ेगी।”


विदित हो कि वार्ड संरचना में संशोधन से अब नगर निगम में 236 सदस्यों की जगह 227 सदस्य होंगे। महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा वार्डों के पुनर्गठन के कारण मुंबई नगर निगम की संख्या बढ़कर 236 हो गई थी। इस पुनर्गठन पर कांग्रेस के साथ बीजेपी ने आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कल मुंबई में कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस बैठक में देवड़ा ने वार्डों के पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस की नाराजगी व्यक्त की, जिसके बाद शिंदे और फडणवीस ने तुरंत महाविकास अघाड़ी सरकार के वार्ड पुनर्गठन को रद्द कर दिया।

Share:

Next Post

सिखों और अफगानिस्तान के मुद्दे पर बोले सांसद हरभजन सिंह, सभापति ने की तारीफ

Thu Aug 4 , 2022
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने संसद में अफगानिस्तान और सिखों पर कुछ ऐसा कहा कि उनकी तारीफ राज्यसभा के सभापति (Chairman of Rajya Sabha) ने भी की है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में अफगानिस्तान में सिखों और गुरुद्वारों पर हमले का मुद्दा उठाया। हरभजन सिंह […]