आचंलिक

महात्मा गांधी एवं अम्बेडकर के विचार ही इस देश के लिए हितकारी : कमलनाथ

आष्टा। गॉधी एवं अम्बेडकर के विचारो ने भारत ही नही अपितु दुनिया भर के लोगो को न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि करूणा, सहिष्णुता और शांति के दृष्टिकोण से भारत और दुनिया को बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने अपने समस्त जीवन में सिद्वांतो एवं मूल्य आधारित जीवन पद्वति को विकसित करने पर जोर दिया और साथ ही दुनिया भर में हाशिये के समूहो और उत्पीडित समुदायो की आवाज उठाने में भी अतुलनीय योगदान दिया। उन्होने आमजन को यह सिखाया कि सत्याग्रह का प्रयोग समस्या तथा संघर्ष के समाधान हेतु किस प्रकार किया जाता हैं। गांधी का सत्याग्रह राजनीतिक मुद्वो के निवारण हेतु एक प्रभावी साधन साबित हुआ। गांधी के विचारो से ही युद्व और शांति, आतंकवाद, मानवाधिकार, सतत विकास, सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियो को गॉधीवादी तरीके से ही हल किया जा सकता हैं। 21 वी सदी के लोगो के पास अभी भी गांधीवाद से सीखने के लिये बहुत कुछ सीखना बाकी हैं। किसी भी देश की सामाजिक, नैतिक और आर्थिक प्रगति केवल शिक्षा के द्वारा ही की जा सकती हैं। गॉधी की अहिंसावादी अवधारणा न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाने में सहायक हुई बल्कि इसके माध्यम से विश्व को शेषण और अत्याचार से निपटने के लिये एक और हथियार मिला। आज जहां देश में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान की मूल भावनाओ पर सत्ताधारी दलो द्वारा लगातार प्रहार किया जा रहा हैं।



संवैधानिक संस्थाऐं एक संविधान विरोधी विचारधारा के प्रभाव में आकर काम कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी गॉधी एवं अम्बेडकर के विचारो को लगातार आगे बढ़ाकर इस देश के विविध धर्मो, जातियों, पंथो एवं मान्यताओ के साथ तालमेल बिठाकर देश यहां तक लेकर आई परंतु अब जो विचारधारा इस देश पर शासन कर रही हैं वह गॉधी एवं अम्बेडकर के विचारो से भिन्न हैं। इसलिए मैं गॉधी एवं अम्बेडकर के विचारो के प्रसार के लिए डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर महात्मा गॉधी को भी नमन करने आया हॅू। उक्त आशय के उद्गार पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शासकीय कालेज परिसर आष्टा में महात्मा गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते समय व्यक्त किए। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी महात्मा गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस आयोजन के संयोजक प्रदेश कांग्रेस महासचिव कैलाश परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हे अवगत कराया कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में तत्कालीन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप प्रगति के आग्रह पर शासकीय महाविधालय में महात्मा गॉधी जी की प्रतिमा स्थापित हुई थी। कैलाश परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का पुष्पहार से स्वागत किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप प्रगति ने कमलनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हे बौद्व प्रतिमा भेट की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 बलवीर तोमर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवास शहर मनोज राजानी, हरपाल ठाकुर, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, सुभाष नामदेव, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष अखलेश बाबू राजपूत, शुभम शर्मा, सुरेन्द्र परमार, सुनिल प्रगति, अभिषेक सुराना, वीरेन्द्र परमार, पल्लव प्रगति, नरेन्द्र ठाकुर, सुनिल कचनेरिया, सुभाष सोनी सांवरिया, नरेन्द्र पोरवाल, सूर्यप्रकाश परमार, मनमोहन परमार, संतोष मालवीय, एनएसयूआई कार्यकर्ता विजय सौलंकी, राहुल पटारिया, यशवंत मालवीय, पंकज उज्जवल, आशुतोष नामदेव, शैलेन्द्र धाकड, पवन राजपूत, वीर शार्प, आनंद मालवीय, रोहित मेवाडा, देवेन्द्र राजपूत, नितेश मेवाडा आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

साइकिल से शहर में घूम रहे निगमायुक्त ने कर्मचारियों को वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी दी

Mon Apr 17 , 2023
उज्जैन। नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह शहर की सफाई व्यवस्था देखने हेतु सोमवार को साइकिल से औचक निरीक्षण करने हेतु निकले। आयुक्त द्वारा फ्रीगंज चौपाटी से लेकर नानाखेड़ा, इंदौर रोड, हरिफाटक ब्रिज तक लेकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त को सड़कों पर अतिक्रमण दिखा। इन क्षेत्रों में ठेलो, गुमटियों वालों के […]