देश

World Tourism Day : हर साल 27 सितम्‍बर को क्यों मनाया जाता है विश्‍व पर्यटन दिवस ? जानिए इसकी वजह

नई दिल्‍ली (New Delhi)। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (economy) में पर्यटन (Tourism) का बड़ा योगदान होता है। पर्यटन स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक (Tourist) परिवहन साधनों से लेकर होटल, रेस्तरां और पर्यटन स्थलों के टिकट पर व्यय करते हैं। जिससे राजस्व की बढ़ोतरी होती है। घूमने का शौक रखने वाले नए नए पर्यटन स्थलों की खोज में रहते हैं। कई कारणों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, ताकि देशों को पर्यटन के लिहाज से एक दूसरे से जोड़ा जा सके। यात्रियों को अपने देश के अलावा विदेशी पर्यटक स्थलों के बारे में भी पता चले और वह दूसरे देश के पर्यटन के जरिए विदेशी संस्कृति को करीब से जान पाए। लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व पर्यटन दिवस कब मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई। आइए जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस की तारीख, इतिहास और महत्व।

कब मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस
भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाता है। हालांकि वैश्विक स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाते हैं। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है।


विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास
पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने की थी। 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह थी। इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। यूएनडब्ल्यूटीओ की वर्षगांठ के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस
पर्यटन दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने, लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी देना है।

पर्यटन दिवस की थीम और कौन सा देश कर रहा होस्ट
हर साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी दुनिया का कोई एक देश करता है। साल 2022 में विश्व पर्यटन दिवस का मेजबान देश इंडोनेशिया था। इस बार सऊदी अरब विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी कर रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले सात की थीम Rethinking Tourism है। कोरोना महामारी से पर्यटन को काफी नुकसान हुआ था, इस ओर अधिक ध्यान दिए जाने के लिए यह थीम तय की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम Tourism And Green Investments है यानी पर्यटन और हरित निवेश।

Share:

Next Post

World Tourism Day : विश्‍व पर्यटन दिवस पर जयपुर में स्मारकों और संग्रहालयों में एंट्री फ्री, पर्यटकों का होगा स्‍वागत

Tue Sep 26 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day) 27 सितंबर को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान (Rajasthan) भर में विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग विभिन्न आयोजन करेगा। जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, भारत पर्यटन कार्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जयपुर और […]