इंदौर। नगर निगम (Indore Nagar nigam) के कई कारनामे चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक कारनामा नालों के किनारे जो वर्टिकल गार्डन बनाए हैं उनमें लगे प्लास्टिक के गमले अभी बारिश में पुतवा दिए। कांग्रेस को इसमें भ्रष्टाचार की बू भी आ रही है और उसमें लोकायुक्त में शिकायत करने की बात भी कही है। कांग्रेस के मुताबिक निगम ने इसके लिए लाखों का टेंडर भी मंजूर कर दिया।
इंदौर शहर कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, संभागीय प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने बताया कि इंदौर नगर पालिका निगम को द्वारा दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार करने के एक नया कारनामा किया जाता है। इन दिनों नगर निगम द्वारा लाखों रुपए का टेंडर पास किया गया जिसमें की शहर की पुलिया ओ के ऊपर लगे बने वर्टिकल गार्डन पर प्लास्टिक के गमलो पर भरी बारिश मै ऑयल पेंट से पुताई करवाई जा रही हैं। नगर निगम का एक नया चमत्कार देखने में आता है कि एक तो प्लास्टिक के गमलों पर ऑयल पेंट की पुताई और वह भी भारी बारिश में कराई जा रही हैं जो पाल्टिक के गमलों पर टिकता ही नहीं है। निगम के जिम्मेदारों को गमला पुताई के बहाने पैसा कमाने का नया जरिया मिल गया।
कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों के चलते कट रही हैं नई कॉलोनियां, अभी गाइडलाइन कम रहने से बैंक लोन में भी कई जगह आ रही हैं परेशानियां इंदौर। अभी तक अचल सम्पत्तियों की कलेक्टर गाइडलाइन (Guide line) मार्च के महीने में संशोधित कर नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से लागू की जाती है, जो वर्षभर अमल […]
कई दिनों से जमीन के लिए चल रही थी मशक्कत, मंडी बोर्ड कार्यालय के पीछे प्रशासन ने की आवंटित इन्दौर। नगर निगम (Nagar Nigam) ने शहरभर में दस एसटीपी (STP) बना दिए हैं और 11वें एसटीपी का काम सिरपुर तालाब क्षेत्र में चल रहा है। इसके अलावा किला मैदान क्षेत्र में बनाए जाने वाले एसटीपी […]
– अगले माह तक सभी 41 ऑक्सीजन प्लांट हो जायेंगे शुरू इंदौर। आशंकित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर जिला आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में 41 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तेजी से जारी है। इसमें से 15 अस्पतालों में ऑक्सीजन […]
इंदौर, विजय मोदी। इंदौर के एमटीएच (महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल) में सुबह नवजात बच्चों की मौत पर जमकर बवाल हुआ। जैसे-तैसे मामला संभला, लेकिन शाम होते-होते फिर अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई। अस्पताल वालों ने माता-पिता को दूसरे का मरा हुआ बच्चा दे दिया। परिजन जब श्मशान में नवजात के मृत शरीर को दफनाने […]