बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 3234 नये मरीज, संख्या बढ़कर 1,33,247 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3234 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 133247 हो गई है। जिसमें से 102210 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2028 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 30566 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 439 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2427 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 103795 है। जबकि, 82511 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1440 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 20992 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 289 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 443 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 10876 हो गई है। जबकि, 7037 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3726 मरीजों का इलाज चल रहा है। 94 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 117 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5960 हो गई है, वहीं 4186 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 129 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1746 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 28 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 132 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3877 हो गई है। वहीं 2754 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1116 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 46 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3851 हो गई है। राज्य में 2908 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 925 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

मेघालय में 43 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2283 हो गई है। जिसमें से 1035 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1238 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 26 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1602 हो गई है। वहीं 1195 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 404 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामले नहीं आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1003 हो गई है। जबकि, 584 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 419 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Share:

Next Post

मप्र को मिलेंगे 18 आईएएस अधिकारी

Sun Aug 30 , 2020
10 सितंबर को नई दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में होगा फैसला भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 26 अधिकारी जल्द ही पदोन्नत होकर आईएएस और आईपीएस अधिकारी हो जाएंगे। इसके लिए 10 सितंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक संघ लोक सेवा आयोग के दिल्ली स्थित […]