जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

कोरोना काल में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सेब का जूस, इम्‍युनिटी को करेगा मजबूत

दोस्‍तों सेब सेहत का ख़ज़ाना है। सेब खाकर आप कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। सेब में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद (Beneficial) है। आप सेब का इस्तेमाल सेब के जूस (Apple juice) के रूप में भी कर सकते हैं। सेब का जूस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स (Vitamins and Minerals) की कमी को पूरा करता है। ये लीवर को साफ करता है, साथ ही दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। विशेषज्ञों (experts) के मुताबिक सेब का जूस कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम करता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। हड्डियों को मज़बूत करता है। अगर आप नियमित रूप से एक गिलास सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

सेब का जूस इम्यूनिटी को मज़बूत करता है। सेब के रस में विटामिन सी (vitamin C) होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है।

सेब का जूस पीने से हड्डियां मज़बूत (Bones strong) रहती है। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन डी मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।



सेब में कई तरह के पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं जो लीवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। सेब के छिलके में मौजूद पैक्टिन पाचन को दुरुस्त रखता है।

अगर आपकी आंखों से पानी आता है, या आपकी आंखों की रोशनी (Eyesight) कम है, तो आपके लिए सेब का जूस फायदेमंद है। सेब के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है।

कब्ज से राहत दिलाता है सेब का जूस। सेब में सोरबिटॉल (Sorbitol) मौजूद होता है जिससे पाचन दुरुस्त होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

शरीर में अधिक खराब कोलेस्‍ट्रॉल (Cholesterol) होने की वजह से हृदय की तमाम बीमारियां होती हैं। सेब के रस को पी कर आप कोलेस्‍ट्रॉल की बीमारियों से दूर हो सकते हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍स के रूप में न समझें। अगर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है तो सेवन करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

कोरोना काल में ये 2 Blood Group वाले लोग रहें सावधान, Infection का खतरा ज्‍यादा

Tue May 11 , 2021
नई दिल्‍ली। देश में अप्रैल और मई के महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े भयावह रहे हैं। वहीं जब से इस महमारी का प्रकोप हुआ है, तब से ही इस पर कई तरह की रिसर्च और अध्‍ययन हो रहे हैं। इसमें इस मामले पर रिसर्च भी शामिल हैं कि किन लोगों में संक्रमण का […]