ज़रा हटके जीवनशैली

इंट्रोवर्ट होना कैसे बन सकता है आपकी ताकत, एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

मुंबई। इंट्रोवर्ट पर्सनैलिटी (introvert personality) का एक टाइप (type) होता है जिसके बारे में लोगों को कई गलतफहमियां (misunderstandings)  होती हैं। इंट्रोवर्ट (introvert) या अंतर्मुखी होने का मतलब ये नहीं कि आपको लोगों से मिलने पर बेचैनी होती है या आप बेहद शर्मीले हैं। इंट्रोवर्ट  (introvert) उन्हें कहते हैं जो अपने मन में चल रहे विचारों पर ज्यादा फोकस करते हैं बजाय बाहर से प्रभावित होने के। ऐसे लोग 2-3 लोगों के साथ मजे कर लेते हैं बजाय भीड़ के। इंट्रोवर्ट (introvert)शब्द आते ही लोगों को लगता है कि सामने वाला चुपचाप बैठा रहता होगा और हमेशा अकेल रहना पसंद करता होगा लेकिन ऐसा नहीं है। हां कुछ इंट्रोवर्ट (introvert) लोग शर्मीले और शांत रहने वाले भी हो सकते हैं। यहां जानें, क्या आप इंट्रोवर्ट (introvert) हैं? साथ ही एक्सपर्ट (Expert) से समझें कि इंट्रोवर्ट (introvert) लीडर हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए।

इंस्पिरेशनल स्पीकर (inspirational speaker)  और राइटर देवीना (Writer Devina) कौर का कहना है कि इंट्रोवर्ट लोगों में कई ऐसी खासियतें होती हैं, जो अच्छा लीडर होने के लिए जरूरी हैं। पहले आप जान लें कि कौन सी बातें आपको इंट्रोवर्ट बनाती हैं। अगर आप शोर-शराबे (noisy) में कॉन्संट्रेट (concentrate) नहीं कर पाते, फैसला लेने में वक्त लगाते हैं, अकेले रहने में दिक्कत नहीं होती, आपको  ग्रुप में काम करना पसंद नहीं है, चीजें बोलकर कहने के बजाय लिखने में सहज हैं और कुछ ही दोस्त (Friend)  हैं लेकिन दोस्ती पक्की है तो आप खुद को इंट्रोवर्ट की कैटिगरी में रख सकते हैं। यहां कुछ टिप्स  हैं जो इंट्रोवर्ट लीडर के काम आ सकते हैं।


  • देवीना बताती हैं, लोग सोचते हैं कि इंट्रोवर्ट लोग स्वभाव से शांत होते हैं इसलिए वह अपनी बात अथॉरिटी के साथ नहीं रख पाते। दिक्कत तब आती है जब आप खुद को इंट्रोवर्ट का टैग देने लगते हैं। सबसे पहले ऐसा करना बंद करें। अपने पॉजिटिव साइड्स पर फोकस करें। आपको कई गुण दिखेंगे जो एक लीडर में होने चाहिए।
  • इंट्रोवर्ट लोग कंफर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं। अगर आप लीडर हैं तो कंफर्ट जोन को बिल्कुल भूल जाइए। हमेशा नए चैलेंजज के लिए खुद को पुश करते रहें। कुछ न कुछ ऐसा सीखने की कोशिश करें जो पर्सनली और प्रोफेशनली आपको आगे रखे।
  • इंट्रोवर्ट लोगों के साथ एक और दिक्कत आती है कि बात कैसे शुरू करें। कम्युनिकेशन बेहद जरूरी है और एक लीडर हैं तो आपको अपने आइडियाज दूसरों को बताने होते हैं। इसलिए बातचीत करने के लिए खुद को पुश करते रहें।
  • इंट्रोवर्ट ग्रुप में काम करना पसंद नहीं करते। एक लीडर के तौर पर आपको टीम और ग्रुप वर्क करना पड़ता है। ऐसा करने से आप सारा बर्डन खुद पर लेते रहेंगे। अकेले और टीम वर्क में बैलेंस बनाएं। जो गड़बड़ियां हो रही हैं उन्हें बेझिझक बताएं और हमेशा नया सीखने का स्कोप बनाकर रखें।
  • इंट्रोवर्ट होने की वजह से कई बार आपको चीजों का क्रेडिट नहीं मिल पाता। हालांकि उनमें लीडर होने वाले कई बेहतरीन गुण होते हैं। जैसे लीडर दूसरों के आइडियाज ध्यान से सुनता है। इंट्रोवर्ट्स में ये गुण नैचुरली होता है। जरूरी है कि आप अपने गुणों को पहचान कर उन्हें ताकत बनाएं।
Share:

Next Post

Corona Virus : दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 1796 नए केस की पुष्टि

Fri Dec 31 , 2021
नई दिल्ली। नए साल (New year)  के जश्न (Celebrate) के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में कोरोना (corona) के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) की तरफ से रात के करीब साढ़े 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1796 नए मामले आए हैं, […]