भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अवैध रेत उत्खनन पर 4 साल में 29 बार चली गोली

  • प्रदेशभर में रेत का अवैध उत्खनन विधानसभा में छाया रहा

भोपाल। प्रदेशभर में रेत का अवैध उत्खनन गुरुवार को विधानसभा (Assembly) में छाया रहा। कांग्रेस विधायक आरिफ अकील (Congress MLA Arif Aqueel), केपी सिंह कक्काजू और अजब सिंह कुशवाह (KP Singh Kakkaju and Ajab Singh Kushwaha) सहित करीब छह विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया है। आरिफ अकील (Arif Aqeel) के सवाल का लिखित जवाब देते हुए सरकार ने बताया है कि वर्ष 2018 से फरवरी 2022 तक प्रदेश के 11 जिलों में रेत के अवैध उत्खनन के 110 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें आरोपितों ने पुलिस, प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की है। इस अवधि में हत्या के दो, मारपीट के 79 प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं। 29 प्रकरण गोली चलाने के भी दर्ज किए गए हैं। खनिज साधन मंत्री बृजेंद्रप्रताप सिंह (Mineral Resources Minister Brijendra Pratap Singh) ने लिखित जानकारी में बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपितों ने गश्ती या विशेष दल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गोली चलाई हैं। गोली चलाने के सबसे ज्यादा 24 मामले मुरैना जिले में दर्ज किए गए हैं।


इस अवधि में जिले में मारपीट के 27 और हत्या के दो मामले दर्ज हुए हैं। 53 प्रकरणों में से 40 प्रकरणों में न्यायालय में चालान पेश किया गया है। जबकि सात प्रकरणों में पुलिस विवेचना कर रही है और छह प्रकरणों में खात्मा लगाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर सिंगरौली जिला है। जिले में अवैध उत्खनन रोकने गए दल के साथ मारपीट के 15 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों की वर्तमान में क्या स्थिति है। इसकी जानकारी खनिज विभाग के पास भी नहीं है।दल से मारपीट के उमरिया जिले में 13, शिवपुरी में सात, दतिया में छह, खरगोन, सीहोर और अनूपपुर में तीन-तीन, बैतूल और विदिशा में एक-एक प्रकरण दर्ज हैं। दतिया में चार और छतरपुर में एक प्रकरण गोली चलने का भी दर्ज हुआ है।

तीन जिलों में पड़ोस से लाई जा रही रेत
खनिज साधन मंत्री ने विधायक केपी सिंह कक्काजू के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भिंड, रतलाम और पन्ना जिले की रेत खदानें ठेकेदारों ने छोड़ दी हैं। इन जिलों में चल रहे सरकारी निर्माण कार्यों के लिए समीपी जिलों से रेत मंगाई जा रही है। इन जिलों में क्रमश: मेसर्स पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड, रसमीत मलहोत्रा और मेसर्स डीएस एंड कंपनी को ठेके दिए गए थे। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में रेत की चोरी रोकने के लिए खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहा है।

Share:

Next Post

विधायकों के कामों का आकलन करेगी सर्वे टीम

Fri Mar 11 , 2022
चुनाव के पहले निजी एजेंसी से गुपचुप सर्वे कराएगा भाजपा संगठन भोपाल। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में अभी 18 महीने बचे हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। चूंकि दोनों ही दलों के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण होंगे, इसलिए अभी […]