विदेश व्‍यापार

मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म पर चीनी एजेंडा चला रहे 7,704 फेसबुक खाते हटाए, जुड़े थे 954 पेज

वाशिंगटन (Washington)। फेसबुक (Facebook) की मूल कंपनी मेटा (Parent company Meta) ने खुलासा किया कि उसके प्लेटफॉर्म पर चीन समर्थक (China supporter) प्रचार को बढ़ावा देने के लिए फर्जी खाते (Fake accounts) के एक बड़े समूह का इस्तेमाल किया गया था। चीनी कानून प्रवर्तन (Chinese law enforcement) से जुड़े इन खातों को कंपनी ने हटा दिया। लोगों का एक ही समूह अन्य प्लेटफॉर्मों पर भी इसी तरह के फर्जी खाते संचालित करते पाया गया है। मेटा ने इन खातों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

मेटा के सिक्योरिटी रिसर्चर के अनुसार ‘स्पैमोफ्लेज’ अभियान से जुड़े 7,704 फेसबुक खाते, 954 पेज, 15 ग्रुप और 15 इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए गए हैं। ये कंपनी द्वारा अब तक खोजे गए फर्जी खातों के सबसे बड़े संग्रह में से एक है। मेटा के ग्लोबल थ्रेट इंटेलिजेंस लीड बेन निम्मो ने कहा, यह ऑपरेशन सबसे बड़ी गोपनीय कार्रवाई रही। ये फर्जी खाते कई प्लेटफॉर्मों पर फैले हुए हैं। नेटवर्क की गतिविधियों को प्रमुख प्लेटफॉर्मों से हटा दिया गया। मेटा ने खुलासा किया है कि फर्जी खातों से चीन के पक्ष में संदेश फैलाने की कोशिश की जा रही थी।


चीन को ऐसी कोई जानकारी नहीं
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे ऐसे निष्कर्षों की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उसने कहा कि व्यक्तियों और संस्थानों ने अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चीन के खिलाफ अभियान चलाया है। मेटा ने बताया कि स्पैमोफ्लेज नेटवर्क फर्जी खातों से चीन के पक्ष में एक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था। इन संदेशों में चीनी प्रांत शिनजियांग के बारे में सकारात्मक कमेंट, साथ ही अमेरिका व पश्चिमी देशों तथा चीनी सरकार के आलोचकों की नकारात्मक टिप्पणियां शामिल हैं। मेटा ने चीन में कानून प्रवर्तन आंकड़ों के आधार पर अकाउंट का पता लगाया है, लेकिन किसी विशिष्ट एजेंसी या संगठन की पहचान नहीं की है।

छोटे प्लेटफॉर्मों को भी शामिल किया
‘स्पैमोफ्लेज’ नेटवर्क ने सबसे पहले फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करना शुरू किया। मेटा के मुताबिक, हाल की गतिविधि से पता चला है कि इसने मीडियम, रेडिट, क्वोरा और वीमियो जैसे छोटे प्लेटफॉर्मों को भी शामिल करने के लिए अपने प्रभाव का विस्तार किया है। इसने फेसबुक पर अपने पेजों के लिए करीब 5.60 लाख खातों का अनुसरण किया, लेकिन अधिकांश खाते नकली थे।

परमाणु विनाश की आहट है मौजूदा अंतरराष्ट्रीय माहौल
दुनिया में विभिन्न देशों के बीच जिस तरह अविश्वास बढ़ रहा है और जिस तरह महाशक्तियां अपने परमाणु हथियारों की ताकत और सटीकता बढ़ा रही हैं। ये सब मिलकर विनाश की आहट दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरस ने ‘अंतरराष्ट्रीय परमाणु परीक्षण विरोधी दिवस’ पर यह चेतावनी देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में करीब 13,000 परमाणु हथियार मौजूद हैं और परमाणु परीक्षणों पर रोक समय की जरूरत हो गई है। गुटेरस ने कहा, परमाणु हथियार मुक्त दुनिया का लक्ष्य हासिल करने के लिए परमाणु परीक्षणों पर कानूनी तौर पर बाध्य रोक लगाना एक आधारभूत कदम होगा।

Share:

Next Post

US: इडालिया तूफान की चपेट में अमेरिका के कई इलाके, 1000 उड़ानें रद्द

Thu Aug 31 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के कई इलाके फिलहाल तूफान से बेहाल हैं। इडालिया तूफान (Idalia Storm) अमेरिका के बिग बेंड क्षेत्र (Big Bend area) में पहुंच गया है। इस वजह से अमेरिका की 1000 से अधिक उड़ानें रद्द (More than 1000 flights cancelled) हो गईं हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इडालिया अब कमजोर पड़ा रहा […]