इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम मनोरंजन

इंदौर : तेजाब पिलाकर महिला को मौत के घाट उतारा, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक विवाहित महिला को तेजाब पिलाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र की महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद महिला की मौत हो गई तो परिजन शव लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पति और ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर उसकी हत्या कर दी।


इंदौर जिले के देवली तराना के रहने वाले राजा परमार ने विवाहिता का शव लेकर रीगल चौराहा स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार की लगाई। परमार ने  बताया कि एंबुलेंस में उनकी बहन सोनाली का शव है जिसे ससुराल वालों और पति ने मार दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला को ससुरालवालों ने एसिड पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

26 वर्षिय सोनाली को गुरुवार  दोपहर करीब 3 बजे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार दोपहर को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले सोनाली से दहेज की मांग करते थे। इसके लिए वे आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। बीते दिनों पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने कहा कि सोनाली का एक बच्चा भी है। जिसे ससुराल वाले अपने पास रखना चाहते हैं। फिलहाल सीएसपी निहित उपाध्याय ने महिला की मौत के मामले की जांच खुद ही कर रहे हैं।

Share:

Next Post

निकाय चुनाव 42 माह बाद 24 जून को BJP प्रदेश कार्यसमिति की होगी वर्चुअल बैठक

Sat Jun 19 , 2021
भोपाल। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि भाजपा के इतिहास में पहली बार होगा जब कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल होगी। कार्यसमिति की बैठक में कोरोना महामारी पर प्रस्ताव लाया जाएगा इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा […]