img-fluid

थायराइड को कंट्रोल करने में बेहद कारगर है ये 5 चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

May 24, 2026

नई दिल्‍ली। पिछले कुछ सालों में थायराइड (Thyroid) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. वजन बढ़ने और हार्मोंस में गड़बड़ी होने पर थायराइड की समस्या बढ़ने लगती है. अक्सर उम्र के साथ महिलाओं (women) में थायराइड बढ़ने या कम होने की समस्या ज्यादा होती है. थायरॉइड दो तरह का होता है जिसमें हाइपरथायरॉइडिज्म और हाइपोथायरॉइड (Hyperthyroidism and Hypothyroidism) शामिल है. अगर आपको थायराइड की समस्या है तो इन लक्षणों से पहचानें और इन चीजों से थायराइड को कंट्रोल करें.

थायराइड के लक्षण (Thyroid Symptoms)
हाथ पैरों में कंपन
बालों का झड़ना
नींद कम आना
मांसपेशियों में दर्द
हार्ट बीट तेज होना
भूख ज्यादा लगना
वजन कम होना
घबराहट और चिड़चिड़ापन
बहुत पसीना आना
पीरियड्स में अनियमितता



  • इन चीजों से कंट्रोल करें थायराइड (Thyroid diet)
    नारियल-
    थायरॉइड होने पर डाइट में नारियल भी शामिल करना चाहिए. आप कच्चा नारियल खा सकते हैं. नारियल खाने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. इससे थायरॉइड कंट्रोल रहता है.

    सोयाबीन-
    थायराइड के मरीज को खाने में सोयाबीन भी खाना चाहिए. आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन खा सकते हैं. इससे हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिलती है. सोया प्रोडक्ट से आयोडीन की मात्रा को भी कंट्रोल किया जा सकता है.

    डेयरी प्रोडक्ट्स-
    थायराइड के मरीज को डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स (dairy products) शामिल करने चाहिए. आप दूध, दही, पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्व (Minerals and other nutrients) मिलेंगे.

    मुलेठी-
    थायराइड को कंट्रोल करने के लिए मुलेठी खा सकते हैं. मुलेठी (Muleti) में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिसे खाने से थकान और कमजोरी (fatigue and weakness) की समस्या दूर होती है. आपको किसी भी रूप में मुलेठी खानी चाहिए.

    आंवला-
    विटामिन सी से भरपूर आंवला (Gooseberry) खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. आंवला खाने से थायराइड की समस्या दूर होती है. बालों को काला बनाने के लिए आंवला खाना चाहिए. इससे ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) अच्छा रहता है. आंवला खाने से थायरॉइड की समस्या भी कम हो जाती है.

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच या सत्‍यता का दावा नहीं करते हैं, इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

    Share:

  • आप भी बढ़ते मोटापे से हैं परेशान? तो इन ड्रिंक्स का रोजाना करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन

    Sun May 24 , 2026
    नई दिल्ली। वजन कम (Weight Loss) करना बहुत से लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा सफर होता है वेट लॉस जर्नी में सबसे जरूरी होता है कि आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज (healthy diet and exercise) के जरिए अपने वेट को मेंटेन करके रखें. वजन कम करने के लिए एक चीज जो काफी ज्यादा मायने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved