उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का प्रथम नगर आगमन, भव्य स्वागत

  • कई जगह स्वागत कर अगवानी की गई-समाजजनों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया-संघ की ओर से गुरुदेव को काम्बली ओढ़ाई

महिदपुर। कल शोभा यात्रा और राष्ट्र संत सूरिश्वरजी के नगर आगमन पर महिदपुर में पूरा धार्मिक माहौल हो गया। जगह-जगह स्वागत हुआ। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह अक्षत श्रीफल से गंवली कर गुरुदेव की अगवानी की गई। समाजजनों ने दर्शन कर गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेन्द्रसूरी महिला मण्डल, बहुमण्डल, खरतरगच्छ आदि महिला मण्डल व बहुमण्डल की महिलाऐं ड्रेसकोड में सिर पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा में चल रही थी। नित्यसेन सूरी पधार रहे है की धुन से वातावरण सुशोभित हो रहा था। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शांतिनाथ आराधना भवन में धर्मसभा में परिवर्तित हुई। गुरुदेव के मंगलाचरण से धर्मसभा प्रारंभ हुई। त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के संरक्षकों द्वारा दादा गुरुदेव व पूण्य सम्राट के चित्र पट्ट पर धूप, दीप व माल्यार्पण किया गया। संघ की ओर से गुरुदेव को काम्बली ओढ़़ाई गई। धर्मसभा में मुनिराज निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि हमें समभाव में रहना चाहिये। समभाव से आत्मा का कल्याण होता है। आत्मा अपने स्वभाव से चलती है। जड़ और चेतन मनुष्य का स्वभाव है। अतिनि से अर्थोपार्जन करने से हम दुखी होते है जितनी आवश्यकता है उतना अर्थोपार्जन नितिपूर्वक करना चाहिये। जिससे हमें सुख की अनुभूति होगी। साधु संत हमेशा मनुष्य को मोक्ष में जाने का मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम का संचालन पारस लुणावत ने किया। माणकलाल छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। गच्छाधिपति बनने के बाद आपका प्रथम बार नगर आगमन हुआ।



पहली बार शहर पहुँचे आचार्य वर्धमानसागर
नागदा। आचार्य वर्धमान सागरजी का गुरुवार को नगरागमन के बाद शुक्रवार को विहार हुआ। पहली बार शहर पहुंचे आचार्यश्री ने एक रात नागदा में बिताई। इसके बाद शुक्रवार शाम उन्होंने रुपेटा की ओर विहार किया। गुरुवार सुबह 7 बजे आचार्यश्री रुद्राक्ष होटल पहुंचे। यहां नगर प्रवेश केसाथ आहारचर्या हुई। धर्मसभा में असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, भेरुलाल टांक, राजेश धाकड़, साधना जैन, राजेंद्र जैन शामिल हुए। शुक्रवार शाम 5.30 बजे आचार्यश्री ने रुपेटा की ओर विहार किया। रुपेटा में वे कमलेश नागदा के फॉर्म हाउस पहुंचे। इस मौके पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ प्रेमचंद शाह, एसपी जैन, राजा कर्णावत, दिगंबर समाज अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव पंकज जैन, अनिल जैन, चंद्रशेखर जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, महावीर मोदी, प्रदीप जैन, हितेश फांदोत, मनोज विरौले, मुकेश कटारिया, रीतेश जैन, विजय सेठी, शरद जैन, रमेश जैन आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

रामघाट पर कड़ी चौकसी, हर नहाने वाले पर नजर

Sat Jun 11 , 2022
उज्जैन। शिप्रा नदी में हुई तीन मौतों के बाद कलेक्टर एवं प्रशासन के अधिकारियों ने शिप्रा नदी का दौरा किया और इसके बाद से सख्ती दिखने लगी है तथा रामघाट पर पानी कम किया गया है, वहीं बोर्ड में बैठकर चौकसी की जा रही है। आज सुबह भी नहाने वालों पर नजर रखी जा रही […]