img-fluid

‘अधिकारी हैं कोई एक्टर नहीं?’ आर्मी पायलट के फिल्मी प्रपोजल पर बवाल

June 04, 2026

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (Combat Army Aviation Training School) से पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) का एक बेहद दिलचस्प वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. दरअसल, नव नियुक्त आर्मी पायलट कैप्टन भरत भारद्वाज (Captain Bharat Bhardwaj) ने परेड खत्म होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को हेलिकॉप्टर के सामने बेहद फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया.

वर्दी पहने कैप्टन भरत रनवे पर चले, फिर सेना के हेलिकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठकर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को सबके सामने प्रपोज किया. वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि आरुषि ने भी मुस्कुराते हुए गले लगाकर इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. शुरुआत में इस क्यूट और अनोखे मोमेंट ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया, और चारों तरफ से इस कपल को बधाइयां मिलने लगीं.


  • जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए. कई लोगों ने सेना के अनुशासित माहौल में ऐसा करने पर गंभीर सवाल खड़े किए. कुछ यूजर्स का कहना था कि सेना के हेलिकॉप्टर और ट्रेनिंग का खर्च टैक्सपेयर्स के पैसे से आता है, इसलिए सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल निजी काम या रील्स बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

    कुछ लोगों ने इसे आर्मी के सख्त प्रोटोकॉल और नो फोटो जोन के नियमों का घोर उल्लंघन बताया. नेटिजन्स ने लिखा कि अफसरों को कैमरे के सामने ऐसी ड्रामेबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि वे सज्जन अधिकारी हैं, कोई एक्टर नहीं.

    रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भारी हंगामा मचने के बाद भारतीय सेना ने भी इसका संज्ञान लिया है. सेना के कड़े अनुशासन और नियमों के उल्लंघन के मद्देनजर जल्द कैप्टन भरत से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है.

    Share:

  • केरल में झमाझम बारिश, हवा की गति और मानसून पर आईएमडी से क्या अपडेट?

    Thu Jun 4 , 2026
    तिरुवनंतपुरम. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक मानसून (monsoon) ने केरल (Kerala) में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून भारत (India) में प्रवेश कर चुका है। केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved