जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

प्रोटीन का पावर हाउस है अरहर दाल, मधुमेह के रोगियो के लिए है बेहद फायदेंमंद

डायबिटीज (Diabetes) एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में दवा के साथ परहेज जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन (Insulin) हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों से दूरी बनाए रखना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल (Sugar control) करने में मदद मिलती है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी खतरनाक रूप अख्तियार कर लेती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अरहर दाल को शामिल कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अरहर दाल
देश के सभी हिस्सों में चावल-दाल को बड़े चाव से खाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में दाल की खपत अधिक है। इन राज्यों में अरहर दाल (Pigeon Pea) को प्राथमिकता दी जाती है। लोग अरहर दाल खाना ज्यादा पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अरहर दाल ही खाई जाती है। इसे अंग्रेजी में pigeon pea कहा जाता है।



वहीं, महाराष्ट्र में इसे तूअर दाल कहा जाता है। इस दाल में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। अरहर दाल को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। डॉक्टर हमेशा अरहर दाल खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
रिसर्च गेट पर छपी एक लेख में अरहर दाल पर गहन शोध किया गया है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें चूहों की डाइट में अरहर दाल युक्त पेय पदार्थ दिया गया। इसके लिए अरहर दाल को पहले उबाला गया। फिर सुखाकर पाउडर तैयार किया गया। इसके बाद यह चूहों को दिया गया। इसका परिणाम बेहद संतोषजनक प्राप्त हुआ।

इस शोध में खुलासा हुआ है कि अरहर दाल डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट (Carbohydrate), फैट, डायटरी फाइबर (Dietary fiber) पाया जाता है। डॉक्टर से सलाह लेकर डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में अरहर दाल को शामिल कर सकते हैं। साथ ही अरहर दाल युक्त ड्रिंक (पेय) का सेवन कर सकते हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। अगर आप पहले किसी बीमारी से ग्रसित है तो उपाय करने से पहले डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें ।

Share:

Next Post

भारत में मानसूनी बारिश तबाही मचाएगी

Thu Apr 29 , 2021
प्रमोद भार्गव पोट्सडैम जलवायु प्रभाव शोध संस्थान के वैज्ञानिक-प्राध्यापक एंडर्स लीवरमैन ने धरती के बढ़ते तापमान की वजह से भारत में बारिश पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन किया है। एंडर्स के मुताबिक जितनी बार धरती का पारा वैश्विक तापमान के चलते एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ेगा, उतनी ही बार भारत में मानसूनी बारिश 5 […]