देश

दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

नई दिल्ली। इस समय देश के अधिकांश इलाकों में पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते जमकर कहर बरप रहा है। एक ओर जहां नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं कई जगह बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(National Capital Delhi) में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के साथ-साथ पहाड़ों पर तेज बारिश से दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। तो दूसरी ओर भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज में हरियाणा के ज्यादा पानी छोड़ने से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि दिल्ली प्रशासन ने गत दिवस बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।



दिल्ली-एनसीआर में यमुना के डूब वाले ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बीच जल स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। इसी को देखते हुए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में नौकाओं को तैनात किया है।


विदित हो कि हरियाणा ने सुबह आठ बजे तक यमुनानगर में स्थित बैराज से 19,056 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा। गुरुवार को रात 8 बजे तक 25,839 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा गया था। सामान्यत: हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बाद ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।

Share:

Next Post

कोरोना संक्रमण: बीते 24 घंटे में 41 हजार नए मामले, 593 लोगों ने गंवाई जान

Sat Jul 31 , 2021
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो कभी बढ़ जा रहे हैं। शनिवार को मरीजों की संख्या में कमी आई है। तीन हजार कम मरीज हुए हैं। बीते 24 घंटे में 41,649 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 593 […]