भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

खराब हुई फसलों के कारण दुखी किसानों को मुख्यमंत्री ने दी खुशियों की सौगात

  • शिवराज ने किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 160 करोड़
  • बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई थी फसल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उन किसानों के घर में खुशियां भर दी जिनकी फंसलें बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो गई थीं। मुख्यमंत्री ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की राहत राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी है। सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक से 159.52 करोड़ रुपये राहत राशि वितरित किया है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि ओलावृष्टि से हमारे किसानों की फसल खराब हुई। लगभग 160 करोड़ रुपये की राशि ओलावृष्टि से प्रभावित विभिन्न जिलों के किसानों के खाते में आज डाली गई है। किसानों के हर संकट में भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी है। खराब फसल का सर्वे ठीक से हो इसलिए सरकार ने अलग अलग विभागों के अधिकारियों की टीम का गठन किया था। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली भी हमने स्थिगत की थी, किसान की हर संभव मदद करने का संकल्प हमारा है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जो प्राकृतिक आपदा में 50 प्रतिशत से अधिक फसलों को नुकसान होने पर किसानों को 32,000 प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दे रहा है। देश में किसी और राज्यों में इतनी राशि नहीं दी जाती है, किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा की राशि भी दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी जिला कलेक्टर्स जुड़े हुए हैं। क्राफ्ट कटिंग एक्सपेरिमेंट से लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर फसल बीमा का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने कहा कि सर्वे में कोई आपत्तियां हों तो उनका निराकरण करें। हमारा किसानों को पूरी तरह से मदद करने का संकल्प है। हमने प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली और कर्ज का ब्याज भरने का फैसला भी लिया था ताकि अगले साल उन्हें जीरो प्रतिशत ब्याज पर फिर कर्ज मिल सके।


राहत राशि के साथ फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान दिन-रात खून-पसीना एक कर मेहनत करते हैं, तब अन्न के दाने घर आते हैं। संकट की घड़ी में सरकार किसानों की पूरी तरह मदद करेगी। जहाँ भी फसलों का नुकसान हुआ है, वहां का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को दिलाया जाएगा। राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने सर्वे कार्य किया है। सर्वे कार्य ठीक से कराने का पूरा ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत राशि का पैसा आपके खाते में आ जाएगा, इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प किसानों को पूरी तरह मदद उपलब्ध कराने का है। प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित की गई है। प्रभावित किसानों के घर बेटी की शादी होने पर 55 हजार रूपए की मदद अलग से की जाएगी। किसानों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भरपूर राहत राशि प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है। हमने फैसला किया है कि बारिश के कारण गेहूं की चमक चली गई है, तो चमकविहीन गेहूं भी खरीदा जाएगा।

फसलों के सर्वे से किसान पूरी तरह संतुष्ट
मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले के किसान रामबाबू, सागर जिले के प्राण सिंह, शिवपुरी की सविता यादव और मंदसौर के दयाल सिंह से संवाद किया। उन्होंने किसानों से पूछा कि आपकी फसलों का सर्वे ठीक ढंग से हुआ था कि नहीं, आप संतुष्ट है या नहीं। सभी किसानों ने कहा कि फसलों का सर्वे बहुत अच्छे से हुआ, कोई परेशानी नहीं हुई, हम पूरी तरह से संतुष्ट हैं। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गरीबों के लिए बहुत अच्छा काम किया है।

Share:

Next Post

कांग्रेस ने मुझे अब तक 91 बार गाली दी, हर बार जनता ने सजा दी- PM मोदी

Sat Apr 29 , 2023
बीदरः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब केवल कुछ दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में राज्य में फिर से सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को बीदर के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित […]