उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर की सफाई व्यवस्था देखी महिला अधिकारी ने

  • आवास मंत्रालय की संयुक्त संचालक उज्जैन पहुँची तथा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया

उज्जैन। सफाई की स्थिति देखने के लिए भोपाल के अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारियों के साथ टीम घूमी और पानी साफ करने वाले प्लांट के साथ सदावल पर गई। संयुक्त संचालक श्रीमती मिश्र द्वारा पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद निगमायुक्त अंशुल गुप्ता द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम की तैयारियों के बारे में त्रिवेणी संग्रहालय में प्रेजेंटेशन दिया गया। इसमें शहर के कम्पोस्ट प्लांट, फूलों से अगरबत्ती बनाने वाले प्लांट, सदावल प्लांट, बायोमिथेन प्लांट आदि की जानकारी दी। इस परसयुंक्त संचालक द्वारा संतोष जताया गया।


प्रेजेंटेशन दौरान वर्ष 2022 के सर्वेक्षण में कुछ आवश्यक बदलाव के बारे में स्वच्छ भारत कंसल्टेंट द्वारा प्रश्न रखे गए, संयुक्त संचालक द्वारा उन प्रश्नों का निराकरण किया गया, साथ ही सर्वेक्षण की गाइडलाइन में बदलाव करने का आश्वासन दिया। निगमायुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने मृदा प्रोजेक्ट के कार्य भी उन्हें दिखाए गए। निगम की उपलब्धियों, शहर में हो रहे बड़े बदलाव और शहर की सुंदरता देख संयुक्त संचालक ने यह आश्वासन दिया कि शहरी तथा आवासन मंत्रालय संचालनालय की सम्पूर्ण टीम उज्जैन में विजिट करेगी और अन्य शहरों के अधिकारियों को यहाँ आकर स्वच्छता की व्यवस्था देखने के लिए प्रेरित करेंगी। शहर की स्वच्छता के बारे उपायुक्त संजेश गुप्ता तथा सुबोध जैन द्वारा अवगत कराया।

Share:

Next Post

किलोना की प्रधानमंत्री सड़क के बचे हिस्से का निर्माण आज तक नहीं हो पाया

Mon Feb 21 , 2022
नलखेड़ा। सरकार चाहे कितने ही नियम कानून बनाकर प्रशासन को निर्माण कार्य समयावधि में पूर्ण करवाने की हिदायत देती रहती हो लेकिन इन हिदायतों पर आज तक अमल होता दिखाई नही दे रहा है। इसका ताजा उदाहरण किलोना में बन रही प्रधानमंत्री योजना की सड़क है जो अब तक नहीं बन पाई है। मामला ग्रामीण […]