जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Makar Sankranti: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्राति? जानें शुभ मुहूर्त

डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. मकर संक्रांति का पर्व देश के हर कोने में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है. पंजाब में इसे लोहड़ी, केरल में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, उत्तराखंड में उत्तरायणी और कई स्थानों खिचड़ी के नाम में मनाया जाता है. 2022 में मकर संक्रांति कब है, मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन दान का क्या महत्व है.

2022 में कब है मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022 Date)
2022 में मकर संक्राति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. हिंदीं पंचांग के मुताबिक इस दिन पौष मास की द्वादशी तिथि है. 14 जनवरी 2022 को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जब सूर्य मकर राशि में गोचर करता है तो मकर संक्रांति कहा जाता है. यह संक्रांति सबसे खास होती है क्योंकि इस अवसर पर सूर्यदेव दक्षिणायण से उत्तरायण होते हैं.


मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त (Makat Sankranti Shubh Muhurat 2022)

  • मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल- दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक
  • पुण्य काल की कुल अवधि- 03 घंटे 02 मिनट
  • मकर संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल – दोपहर 02.43 से 04:28 तक
  • कुल अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट

कर संक्रांति: दान का महत्व (Makat Sankranti 2022 Importance of Donation)
सूर्यदेव की उपासना के लिए मकर संक्रांति का दिन उत्तम होता है. शास्त्रों में सूर्य को संसार का आत्मा माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं. शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह है. इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इसके अलावा मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण के वक्त किया गया दान सौ गुना अधिक फल देता है.

Share:

Next Post

ऐसा भी है इश्क, जिसने चेहरे पर फेंका तेजाब; उसी लड़के से रचाई शादी

Sat Dec 25 , 2021
अंकारा: एसिड अटैक के कई मामले दिल को दहलाने वाले होते हैं. इसके लिए सजा के कई कानून भी हैं. पूरी दुनियाभर में ही यह एक जघन्य अपराध है. लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लड़की ने उस शख्स से ही शादी कर ली जिसने उस पर एसिड फेंका. यह […]