खेल

धोनी के संन्यास की खबर सुनकर रोने लगे थे सुरेश रैना, अक्षर पटेल ने किया खुलासा

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट (test cricket) से संन्यास लिया था, लेकिन छह साल पहले उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट (test cricket) से संन्यास की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाद एमएस धोनी ने संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने अपने संन्यास को लेकर एक मजेदार किस्सा बताया है।
बता दे कि उस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया (Akshar Patel, revealed, Dhoni, retirement, after hearing the news, started crying, Raina) के दौरे पर थी। मेलबर्न में टेस्ट ड्रॉ होने के बाद धोनी ने संन्यास का एलान कर दिया था। 30 दिसंबर को मैच समाप्त होने के बाद पत्रकार घर वापसी की तैयारी कर रहे थे तभी बीसीसीआई द्वारा एक ई-मेल जारी होता है। उस मेल का विषय था- महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उस दिन को याद किया और कई खुलासे किए। अक्षर ने कहा कि ”यह मैच के दूसरे दिन शाम की बात है। रवि शास्त्री ने सभी खिलाड़ियों को धोनी के फैसले के बारे में बताया। यह सुनकर सभी भावुक हो गए। उस समय जो हो रहा था वह हैरान करने वाला था। टीम का माहौल बदल गया था। सभी शांत थे। उन्होंने टीम मीटिंग बुलाई और कहा कि धोनी संन्यास ले रहे हैं।”



अक्षर ने आगे कहा कि ‘धोनी के संन्यास के बारे में खबर मिलते ही सुरेश रैना रोने लगे। यह सब देखकर मैं हैरान था। मेरे नजदीक सभी खिलाड़ी रो रहे थे। मैं उस समय यह सब समझ नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि आखिर क्या हुआ है? इस फैसले से पूरी टीम हैरान थी। वहीं, धोनी सबसे अलग थे। अक्षर ने उस दिन को याद करते हुए कहा कि ‘माही भाई ने मुझसे ऐसा क्यों बोला? मैं यह सोच रहा था कि मैंने आखिरकार क्या किया? मैं यह सब सोचकर रोने लगा था। इतने में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे हैं। इसके बाद माही भाई ने मुझे गले लगा लिया।’
धोनी के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए। उनका औसत 38.09 का रहा। धोनी ने छह शतक और 33 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 224 रन है। अक्षर पटेल उस दौरे पर टीम के साथ जरूर थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अक्षर ने 13 फरवरी 2021 को टेस्ट डेब्यू किया। छह टेस्ट में उनके नाम 39 विकेट हैं।

Share:

Next Post

वायुसेना चीफ ने कहा- भविष्‍य में युद्ध का हिस्‍सा होंगे कंप्यूटर वायरस, बिना गोली के होगा बहुत कुछ

Wed Apr 13 , 2022
नई दिल्‍ली । भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के प्रमुख विवेक राम चौधरी (Vivek Ram Choudhary) ने मंगलवार को कहा कि भविष्य के युद्ध की प्रकृति हाइब्रिड (Hybrid) होने की संभावना है। इसमें आर्थिक प्रतिबंध, सूचना अवरोध, कंप्यूटर वायरस (computer virus) और हाइपरसोनिक मिसाइल (hypersonic missile) जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा। अखिल भारतीय प्रबंधन […]