मनोरंजन

धीमी चाल चल रही राजकुमार की ‘श्रीकांत’, जानें कैसा है हॉलीवुड की फिल्मों का हाल

डेस्क। बॉक्स ऑफिस की हालत इन दिनों खस्ता चल रही है। बीते महीने से लगभग सभी फिल्मों का बुरा हाल है। कोई अच्छी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस की मुस्कुराहट फिर से वापस ला सकती है। इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ लगी हुई है। इन दोनों फिल्मों की कमाई भी अब बहुत कम हो रही है। ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, राजकुमार की ‘श्रीकांत’ शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है।

श्रीकांत : राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। मगर फिल्म की कमाई प्रशंसकों को निराश कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म जल्द ही अपना बोरिया-बिस्तर समेट लेगी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। ‘श्रीकांत’ ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि वीकडेज पर फिर से फिल्म का वही हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन इस फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 28.80 करोड़ रुपये हो गई है।


किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स : हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन से ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मगर अब इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट के रह गई है। भारत में ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ को डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। भारतीय दर्शकों को भी ये हॉलीवुड फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से बॉलीवुड के लंगूर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे। कमाई की बात करें तो मंगलवार यानी कि 12वें दिन फिल्म ने महज 52 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 24.24 करोड़ रुपये हो गया है।
Share:

Next Post

पोर्श कांड में एक और खुलासा, आरोपी नाबालिग को दादा के आश्वासन के बाद दी गई जमानत

Wed May 22 , 2024
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 18 मई को एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में दो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अब इस मामले में कार चलाने वाले 17 साल के नाबालिग लड़के को जमानत मिल गई है। जमानत लड़के के दादा के आश्वासन […]