खेल

रोहित को टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए : माइकल वॉन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए।

वॉन ने ट्वीट किया, ‘बेशक, रोहित शर्मा को भारत का टी20 कप्तान होना चाहिए। वह एक शानदार मैन मैनेजर हैं और कप्तान हैं… और वह जानते हैं कि टी20 मैच कैसे जीते जाते हैं… यह विराट कोहली को भी थोड़ी राहत देगा और वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेल पाएंगे… यह दुनियाभर की अन्य टीमों के लिए कारगर साबित हुआ है।”

गौरतलब है कि रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। साल 2018 में उनकी कप्तानी में भारत ने निदाहास ट्रोफी और एशिया कप जीता था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

माराडोना को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी : ल्यूक

Thu Nov 12 , 2020
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी, उनके निजी चिकित्सक लियोपोल्डो ल्यूक ने उक्त जानकारी दी। माराडोना को पिछले सप्ताह ब्यूनस आयर्स के दक्षिण में ला प्लाटा के इपेंसा क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उन्हें निर्जलीकरण और एनीमिया की शिकायत थी। इसके बाद […]