भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बैंक की महिला कर्मचारी से सहकर्मी ने किया बलात्कार

  • तीन साल तक शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध

भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने निजी बैंक की महिला कर्मचारी की शिकायत पर उसके पर्वू सहकर्मी के खिलाफ बलात्का का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी वर्ष 2019 से पीडि़ता के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाता आ रहा था। अब युवक ने अन्य लड़की से शादी कर ली है। तब पीडि़ता ने प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसआई डीएस सिंह के अनुसार 28 वर्षीय पीडि़ता मूलत:जबलपुर की निवासी है। वह निजी बैंक में नौकरी करती है। वर्ष 2019 में वह अकोडिया में पदस्थ थी। वहीं आरोपी मयंक वर्मा भी पदस्थ था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में यह दोस्ती प्यार में तबदील हो गई। इसी बीच लड़की की पोस्टिंग भोपाल हो गई। जबकि लड़की फिलहाल पिपरिया में कार्यरत है। आरोपी ने वर्ष 2019 में पहली बार पीडि़ता को मिलने के लिए भोपाल के अशोका गार्डन स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाया। यहां फरियादिया के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उससे ही शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद में आरोपी ने तीन साल तक अलग-अलग स्थानों पर लेजाकर कई बार उसकी अस्मत को तार-तार किया। पिछले दिनों आरोपी ने पीडि़ता का फोन उठाना बंद कर दिया। उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया और दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीडि़ता को इस बात की भनक लगने के बाद उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी मूलरूप से ब्यावरा का निवासी है और फिलहाल बैंक से उसे हटा दिया गया है। उसके पिता पेशे से वकील हैं और संपन्न किसान भी हैं।


लड़का सगाई के बाद भी करता रहा दुष्कर्म
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसे मयंक की सगाई की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद में उसने मयंक से स्वयं किनारा कर लिया था। बावजूद इसके मयंक उससे मिलने आया और हर हाल में शादी का भरोसा दिलाया। कहा कि अपने घर वालों को भी वह मना लेगा। सगाई के बाद भी उसके साथ आरोपी ज्यादती करता था। अब गुपचुप तरीके से अन्य युवती से आरोपी ने शादी कर ली। जिस कारण उसने एफआईआर करा दी।

Share:

Next Post

बाल्टी भर पानी के लिए पानी-पानी भोपाल

Sun May 29 , 2022
पानी के लिए भटक रहे लोग, निगम के टैंकर भी हाफे भोपाल। राजधानी में पानी का संकट इस कदर बढ़ गया है कि लोग बाल्टी भर पानी के लिए भटक रहे हैं। पानी के लिए निगम के टैंकर भी खाली है। जलस्रोतों में पानी नहीं होने से निगम टैंकर नहीं भरवा पा रहा है। इस […]