आचंलिक

कांग्रेसियों की सेंध से घबराकर भाजपाईयों ने पार्षदों की बाड़ेबंदी की

  • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की सरगर्मी तेज हुई, राजनीतिक चर्चाओं का दौर

माकड़ोन। नगर सरकार के चुनावी परिणामों के बाद कुल 15 वार्डों से आए नतीजों में भाजपा ने 10 वार्डों में कब्जा कर लिया है तो वहीं कांग्रेस के हाथ 4 पार्षद आए हैं इसके साथ ही कांग्रेस से टिकट न मिलने पर चुनाव लड़े निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल कर ली है।
इसके बाद बहुमत प्राप्त कर भाजपा परिषद में अपना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की कवायद में जुटी हुई है। अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा में मुख्य रूप से गोकुल मिस्त्री की पत्नी का नाम आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा भाजपाईयों में एक नाम ओर सामने आ रहा है, साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए भी चार पांच नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा खेमे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद को पाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। अपने राजनीतिक आकाओं के माध्यम से दोनों पदों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं की सेंध से घबराकर भाजपा ने अपने सभी पार्षदों को देव दर्शन के नाम पर बाड़े बंद कर लिया है। एक कांग्रेस नेता के सक्रिय होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी जीते हुए पार्षदों पर नजर रखने की हिदायत दे दी है। इसके बाद भाजपा नेता दबी जुबान से प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस की सेंध लगाने के डर से घबराई हुई है।


उपाध्यक्ष के पद को लेकर होगी माथापच्ची
नगर परिषद में अध्यक्ष के पद पर तो भाजपा में एक राय बन सकती है लेकिन उपाध्यक्ष के पद पर आसीन होने के लिए भाजपा के पांच नेता हाथ पांव मार रहे है। इनमें तीन युवा नेता ओर दो वरिष्ठ नेता के बीच शह और मात का खेल चल रहा है। सभी नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे है ऐसे में उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। गुटबाजी और खेमेबाजी के कारण उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा में रस्साकसी होने वाली है, हालांकि भाजपा के नेता हमेशा गुटबाजी से इन्कार करते हुए खुद को अनुशासित बताते है लेकिन उपाध्यक्ष के पद को लेकर नगर के पांच नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।

Share:

Next Post

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu Jul 28 , 2022
एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी पहुंचे मौके पर विदिशा। बुधवार दोपहर जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड में भर्ती गजार मूडऱा की 25 वर्षीय लक्ष्मीबाई पत्नि सुनील अहिरवार की प्रसव के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसके पलंग से गिरकर मौत होने का आरोप लगाया तो वहीं डाक्टरों ने ज्यादा ब्लडिंग होने के […]