इंदौर न्यूज़ (Indore News)

तीन देशों के राष्ट्रपतियों का मिलन भी व्यापार के साथ भाईचारे पर चर्चा

  • सहज-सरल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ऑपरेशन गंगा से लेकर सभी देशों के साथ बेहतर संबंध के लिए ऐसे आयोजन को बताया महत्वपूर्ण

इंदौर। यह पहला मौका है जब इंदौर में तीन देशों के राष्ट्रपतियों का मिलन हुआ। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने कल प्रवासी सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लिया और 57 प्रवासियों का सम्मान तो किया ही, वहीं सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपतियों से रूबरू चर्चा भी की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध तो मजबूत हुए ही, व्यापार के साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ा। भारत और गुयाना-सुरीनाम के बीच कई व्यापार समझौतों पर भी राष्ट्रपति के अलावा विदेश मंत्री और आला अफसरों ने चर्चा भी की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी तीनों राष्ट्रपतियों से अलग-अलग मुलाकात की और आज ग्लोबल समिट में भी दो देशों के राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली से रू-ब-रू मुलाकात की मुलाकात की। राष्ट्रपति ने श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत और गुयाना भौगोलिक रूप से चाहे दूर हो फिर भी दोनों में औपनिवेशिक अतीत और बहुसांस्कृतिक समाज की विशेषताएं एक जैसी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय गुयाना और भारत के बीच मित्रता की स्थायी कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। वहीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में सूरीनाम की भागीदारी देखकर प्रसन्नता हो रही है।


उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारतीय समुदाय ने भारत छोडऩे के 150 साल बाद भी सूरीनाम में अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखी है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सूरीनाम जून 2023 में भारतीयों के आगमन की 150 वीं वर्षगांठ मना रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने सूरीनाम में आयोजित समारोह की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत से इतनी बड़ी भौगोलिक दूरी के बाद भी सूरीनाम में व्यापक रूप से हिंदी बोली जाती है।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि विश्व में प्रवासी भारतीयों का विशिष्ट और महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से कला, साहित्य, राजनीति, खेल, व्यापार, लोक कल्याण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि हर क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की है। आप की उपलब्धियां हमारे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मान प्रवासी भारतीयों को दिए जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। यह उनके भारत और अन्य देशों के लिए किए गए कार्यों और योगदान को प्रदर्शित करता है।

Share:

Next Post

लव जिहाद के दो मामलों में मुलजिम रहेंगे जेल में

Wed Jan 11 , 2023
धर्म परिवर्तन के लिये बनाया था दवाब इंदौर। लव जिहाद के दो मामलों में युवतियों पर धर्म परिवर्तन के लिये दवाब बनाने का मामला गर्माया। सरकार ने इस तरह की घटनाओं से समाज में आक्रोश बढऩे का हवाला दिया तो अब कोर्ट ने इस प्रकार की बढ़ती घटनाओं के कारण दो मामलों में मुलजिमों को […]