मनोरंजन

अभिनेत्री लैला खान के पिता को मौत की सजा, बेटी से कराना चाहता था गलत काम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार के छह अन्य लोगों की मौत के मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने आरोपी परवेज टॉक को मौत की सजा सुनाई है। परवेज टॉक लैला खान का सौतेला पिता था और वह दुबई ले जाकर उनसे गलत काम कराना चाहता था। इसके लिए राजी नहीं होने पर उसने परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पिछले कई सालों से फिल्म अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड मामला कोर्ट में था और बीते दिनों ही मुंबई की सेशन कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज मुंबई की सेशन कोर्ट ने आरोपी परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है।

अभिनेत्री लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था। उनकी मां सेलिना पटेल थीं। जिन्होंने तीन शादियां की थीं। सेलिना पटेल और नादिर शाह पटेल की  बेटी लैला खान थीं। लैला खान को राजेश खन्ना के साथ 2008 में फिल्म वफा: अ डेडली लव स्टोरी के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। हालांकि इस फिल्म से उनके करियर को कुछ खास फायदा नहीं हुआ।


बॉलीवुड की मुख्य धारा में काम नहीं मिलने पर वह बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं। इस बीच लैला खान का पूरा परिवार एक दिन अचानक गायब हो गया और उनके गुमशुद की रिपोर्ट लैला की मां के दूसरे पति नादिर पटेल ने दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद इस मामले में लैला खान के सौतेले पिता परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि परवेज टाक ने पूरे परिवार की हत्या कर उन्हें इगतपुरी के फार्म हाउस में गाड़ दिया था।

इस मामले में सेशंस कोर्ट ने पिछले दिनों आरोपों को दोषी करार दिया था और सजा सुनाने के लिए फैसलों को सुरक्षित रखा था। अदालत में फैसला सुनाते हुए आरोपी को फांसी की सजा का ऐलान किया है।  इस मामले को क्रूर हिंसक कृत्य मानते हुए अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने संगीत बताते हुए आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। आपको बता दें लैला के पिता नादिर पटेल ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने मामला दर्ज कराया था।

Share:

Next Post

आजम खान को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 7 साल की सजा पर भी लगाई रोक

Fri May 24 , 2024
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के जन्म प्रमाणपत्र में कथित फर्जीवाड़ा मामले में आजम खान, उनकी पत्नी डाक्टर तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को शुक्रवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने हालांकि केवल आजम खान की […]