विदेश

चीन ने 62 विमानों और 27 जहाजों से ताइवान को घेरने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

ताइपे। चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। शुक्रवार और शनिवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि चीन की नौसेना के 27 युद्धक जहाज और 62 विमान ताइवान की सीमा के करीब देखे गए।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के 47 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह छह बजे ताइवान के आसपास 62 चीनी सैन्य विमान और 27 नौसैनिक जहाज देखे गए। इतना ही नहीं 47 चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे। इसके जवाब में उसने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।
अप्रैल में ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।
Share:

Next Post

कल्कि 2898 एडी से प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने, भूल जाएंगे बाहुबली

Sat May 25 , 2024
मुंबई (Mumbai)। नाग अश्विन (Nag Ashwin) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ”कल्कि 2898 एडी” (Kalki 2898 AD) की रिलीज डेट पोस्टपोन होने से फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं लेकिन फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर जारी कर दिया है। ऐसे में देखा जा सकता है कि दर्शकों की नाराजगी […]