देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

पीएम मोदी देश और सीएम चौहान प्रदेश के लिये ईश्वर का वरदानः भूपेन्द्र सिंह

– रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास अंडर ब्रिज लोकार्पित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) देश और प्रदेश के लिये ईश्वर का वरदान (God given) हैं। इनके द्वारा देश और प्रदेश के विकास के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भोपाल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास अंडर ब्रिज की सौगात मिली है।

यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को भोपार के रानी कमलापति स्टेशन के पास नवनिर्मित अंडरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा और कृष्णा गौर की उपस्थिति में अंडर ब्रिज का लोकार्पण किया।

5 घंटे के लिये खुलेगा बीआरटीएस


नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विधायक कृष्णा गौर की माँग अनुसार नर्मदापुरम रोड पर बीआरटीएस को सभी वाहनों के लिये शाम को 5 घंटे खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि अंडर ब्रिज के नाम के बारे में सांसद और क्षेत्रीय विधायक द्वारा जो सुझाव दिया जाएगा, उस अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। बीआरटीएस को पूरे शहर से हटाने के संबंध में विचार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भोपाल स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करेगा। अभी देश की राजधानियों में भोपाल नम्बर एक पर है और देश के 3 टॉप शहरों में शामिल है। भोपाल में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे समय-सीमा में पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के विकास के लिये पर्याप्त राशि दी है। उन्होंने अंडर ब्रिज के लिये राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने शहर के विकास की अवधारणा निर्धारित की है। सरकार शहरों और गाँवों का लगातार विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ विकास की बात करती है।

सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि सतत विकास की प्रक्रिया देश और प्रदेश में जारी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चहुँओर विकास की बयार बह रही है। विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि अंडर ब्रिज के बन जाने से लगभग 4 लाख नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने बताया कि 5 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से अंडर ब्रिज बनाया गया है। निर्माण एजेंसी रेलवे थी। उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और अंडर ब्रिज में जल-भराव की स्थिति नहीं बनेगी। नव-निर्मित अंडर ब्रिज में आने-जाने का मार्ग 6-6 मीटर का है। इस दौरान रेलवे के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः तेंदूपत्ता संग्रहण की दर हुई 3 हजार रुपये प्रति मानक बोरा

Thu Apr 28 , 2022
– मुख्यमंत्री की घोषणा पर वन विभाग ने जारी किये आदेश, प्रदेश के 45 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक होंगे लाभान्वित भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 45 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों (45 million tendu patta collectors) के लिए वर्ष 2022 संग्रहण काल के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 3 हजार रुपये प्रति मानक बोरा (Tendupatta collection rate Rs […]