भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

निगम-मंडलों के साथ प्रवक्ता और Panelists के नाम भी तय

  • डेढ़ साल से अटकी है मप्र भाजपा की नई मीडिया टीम

भोपाल। प्रदेश के दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को देखते हुए भाजपा (BJP) अब सत्ता और संगठन में नेताओं को एडजस्ट करने जा रही है। जल्द ही करीब डेढ़ दर्जन निगम-मंडल में नियुक्ति के आदेश जारी होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत (Organization General Secretary Suhas Bhagat) एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा (Co-Organization General Secretary Hitanand Sharma) के बीच लंबी मंत्रणा हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में डेढ़ साल से अटकी भाजपा प्रवक्ता एवं पेनालिस्टों के नाम भी तय हो गए हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर सिलसिलेवार घोषणा की जाएगी।
प्रदेश में जारी सियासी अटकलों को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों से खबर है कि निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं होने से सिंधिया (Sindhiya) खेमे का भारी दबाव है। केंद्रीय मंत्री बनने से पहले भी जब सिंधिया भोपाल आए थे, तब भी उनकी मुख्यमंत्री एवं संगठन नेताओं से चर्चा हुई थी, लेकिन नियुक्ति का फैसला नहीं हो पाया है। अब इसमें हाईकमान (High Command) को दखल देना पड़ा है। यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात के अगले दिन ही मप्र भाजपा ने इस पर लंबा मंथन किया है।

एडजस्ट होंगे सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 3 पूर्व मंत्री इमरती देवी, ऐदल सिंह कंषाना, गिर्राज दंडोतिया एवं पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल को निगम-मंडल में पद मिलना तय है। ये चारों नेता विधानसभा उपचुनाव हार गए थे। उसके बाद से ही निगम मंडलों में एडजस्ट करने का दबाव है।

प्रत्यक्ष होगा निकाय चुनाव!
बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी मंत्रणा हुई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा संगठन के नेता प्रत्यक्ष प्रणाली से निकाय चुनाव कराने के पक्ष में है। इसके बाद संभवत: सरकार निकाय चुनाव से पहले विधानसभा में संशोधन विधेकय ला सकती है। फिलहाल अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की पद्धति है। कमलनाथ सरकार ने प्रत्यक्ष प्रणाली को बदलकर अप्रत्यक्ष में बदल दिया था। जिसका पूरी भाजपा में पुरजोर विरोध किया था।

निकाय चुनाव से पहले हर नियुक्ति
मप्र भाजपा में प्रवक्ता एवं पेनालिस्टों की नियुक्क्ति डेढ़ साल से लंबित है। जबकि इसको लेकर प्रदेश भाजपा में काफी समय पहले सूची तैयार कर ली है। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा इस पर अभी तक निर्णय नहीं कर पाए हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रवक्ता एवं पेनालिस्टों के लगभग सभी चेहरे नए होंगे। कल की बैठक के बाद प्रवक्ता एवं पेनालिस्टों में एक-दो नए नाम जोड़े जाएंगे और सूची से कुछ नाम बाहर होंगे। साथ ही संगठन में अन्य पदों पर भी नियुक्ति जल्द करने पर सहमति बन चुकी है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा संगठन निकाय चुनाव से पहले सभी नियुक्ति करने के पक्ष में है।

Share:

Next Post

इंदौर में 42 हजार से ज्यादा VIP नंबर, खरीदने वाला कोई नहीं

Mon Aug 2 , 2021
इंदौर। प्रदेश में वर्ष 2014 से वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की व्यवस्था लागू की गई थी। तब से हर वाहन मालिक अपने वाहन की श्रेणी के नंबर की तय न्यूनतम कीमत पर बोली लगाकर नंबर ले सकता है, लेकिन ज्यादातर श्रेणियों में वाहन मालिकों में वीआईपी नंबरों के लिए उत्साह ना होने के कारण […]