उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

स्मार्ट सिटी के चालान बने तमाशा… 10 करोड़ की राशि नहीं वसूली

  • शहर को बनाने चले थे स्मार्ट सिटी लेकिन सिस्टम गाँवों जैसा-ढाई लाख चालान बना दिए और छोड़ दिए

उज्जैन। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सबसे पहले वसूली अभियान शुरू किया गया और इसके लिए ई चालान कैमरे के माध्यम से बनाए गए। न तो इसकी वसूली हो पाई और न लोगों ने गंभीरता से लिया। स्मार्ट सिटी के ई चालानों की 10 करोड़ से अधिक की राशि अभी लेना है और यह वसूली एक तरह से अब नहीं हो पाएगी। इस तरह पूरे ई चालान अभियान को पलीता लग गया।


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सात शहरों में लगे इंटेलीजेंट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर कसावट का सिलसिला चल रहा है। अभी तक सबसे ज्यादा चालान काटने में उज्जैन का दूसरा स्थान रहा हैं। उज्जैन शहर में आईटीएमएस के माध्यम से काटे गए हैं। इनकी संख्या 2 लाख 40 हजार है। जबकि रिकवरी के मामले में उज्जैन स्मार्ट सिटी सबसे पीछे चल रही है। दरअसल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए हाईटेक आइटीएमएस सिग्नल इंस्टाल किए गये थे। दावा था कि पूरे शहर में इन हाईटेक सिस्टम से ही ट्रैफिक कंट्रोल होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालो के ई-चालान बनेगा और ऑटो मोड पर सिस्टम काम करेगा। जहाँ अधिक भीड़ है, वाहनों का अधिक दबाब है वहाँ सिग्नल खुद ग्रीन होगा ताकि यातायात आसानी से चलता रहे और शहर में सड़कों पर जाम न हो, लेकिन इस सिस्टम से न तो जाम से निजात मिला और न ही शहरवासियों ने ट्रैफिक नियमों का पालन किया। 4 साल में 2 लाख से अधिक लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया और सिर्फ 63 हजार लोगों ने जुर्माना की राशि जमा की हैं। ई चालान के तहत अब तक 13.60 करोड़ के ई चालान बने हैं लेकिन वसूली सिर्फ 3.8 करोड़ रु की हो पाई हैं। ऐसे में वसूली का आंकड़ा 10 करोड़ 50 लाख पार कर चुका हैं।

किस शहर ने कितना राजस्व वसूला
शहर रेवेन्यू वसूली राशि (करोड़ में)

ग्वालियर 6.41
भोपाल 5.75
जबलपुर 5.56
उज्जैन 3.8

Share:

Next Post

महाकाल के नंदी हाल में न कूलर न एसी.. भीषण गर्मी में हो रही भक्तों की कड़ी परीक्षा

Sat May 25 , 2024
अरबपति मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को तैयार नहीं उज्जैन। महाकाल मंदिर समिति को हर साल करोड़ों रुपए आ रहे हैं और यह पैसा सुविधा के लिए खर्च होना चाहिए लेकिन हालत यह है कि 45 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी में महिला बच्चे परेशान हो रहे हैं। बाहर से बड़ी संख्या […]