भोपाल। मध्य प्रदेश के दस पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2020 के यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन अवार्ड प्रदान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी पत्र अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीओपी पुन्नूसिंह परस्ते, निरीक्षक सुनील शर्मा, संजीव कुमार चौकसे, प्रवीण कुमार कुमरे, गोपाल घासले, अरविंद सिंह तोमर तथा उपनिरीक्षक केवल सिंह परते, प्रीति पाटिल और दीप्ति मिश्रा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए यह मैडल प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पदक की स्थापना 2018 में विवेचना में उच्च व्यावसायिक मापदण्डों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी है। इस वर्ष पूरे देश में 121 पुलिस अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 15 अधिकारी सीबीआई के हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दस-दस अधिकारियों को यह पदक प्राप्त हुआ है जिससे राज्यों में इन राज्य के सर्वाधिक अधिकारी हैं।
Share:Related Articles
आबंटित नर्मदा जल का 2024 तक पूरा उपयोग करने के लिए रोडमैप बनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एन.डब्ल्यू.डी.टी अवार्ड के अनुसार मध्यप्रदेश को आवंटित पूरे नर्मदा जल का 2024 तक पूर्ण उपयोग करने के लिए रोडमैप बनाकर कार्रवाई करें। अवार्ड अनुसार मध्यप्रदेश को नर्मदा नदी का 18.25 एम.ए.एफ. पानी आंवटित किया गया है, जिसका वर्ष 2024 तक इस्तेमाल किया जाना है। नर्मदा नदी पर […]
अरुण यादव की सिंधिया को नागपंचमी पर बधाई, यूजर्स ने किया ट्रोल
भोपाल। एक तरफ जहां देशभर में आज नागपंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है, वही दूसरी तरफ एमपी की गर्म सियासत में भी नागपंचमी का असर देखने को मिल रहा है। कमलनाथ सरकार का किला ढ़हाकर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने नागराज की उपाधि दी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस […]
वीएलटीडी व आपातकालीन बटन लगाने का आएगा साढ़े छह हजार रुपये तक का खर्च
यात्री वाहन का लाइव स्टेट्स दिखेगा, गति के साथ-साथ कहां रुकी, यह जानकारी रहेगी विभाग व आपरेटर को पास भोपाल। प्रदेश के यात्री वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) व आपातकालीन बटन (पेनिक बटन) लगाने के लिए चार कंपनियां मानकों पर खरी उतरने बाद उन्हें काम दे दिया है। चारों कंपनियां दोनों डिवाइस को […]