देश राजनीति

असम सरकार 300 शराबी पुलिस वालों को देने जा रही VRS

गुवाहाटी (Guwahati)। असम में शराब (Liquor in Assam) पीने वाले पुलिसकर्मियों पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने तगड़ा ऐक्शन लेने का ऐलान किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को कहा कि राज्य पुलिस के करीब 300 अधिकारियों को ‘शराब की लत’ की वजह से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की पेशकश की जाएगी। सरमा ने कहा कि इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है और इनके स्थान पर नयी भर्तियां की जायेंगी ।



मुख्यमंत्री ने कहा है कि शराब की लत ना छोड़ पाने वाले कम से कम 300 पुलिसकर्मियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) दे दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द ही पुलिसकर्मियों की नई भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों के शराब के आदी होने की वजह से काम पर उसका असर दिखाई देता है। उनको लेकर कई बार गंभीर शिकायतें भी मिलती हैं। ऐसे में डिपार्टमेंट में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह फैसला किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि ऐसे करीब 300 पुलिसकर्मी और कर्मचारी हैं जिन्हें नशे की लत है। वे इतनी शराब पीते हैं कि अपना शरीर खराब कर चुके हैं। उनके लिए सरकार के पास वीआरएस का प्रावधान है। बता दें कि 10 मई को असम में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी सालगिरह है। इसे देखते हुए सरमा ने पुलिस डिपार्टमेंट में सुधार करने का अभियान शुरू किया है। सरमा ने कहा कि दूसरे राज्यों में इस तरह का ऐक्शन हो चुका है हालांकि असम में इस तरह का ऐक्शन पहली बार किया जा रहा है।

सरमा ने कहा कि यह नियम बहुत पुराना है, लेकिन असम में इससे पहले लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगो को वीआरएस दिया जा रहा है उनको पूरी सैलरी मिलती रहेगी। बस उनकी जगह नई भर्तियां कर ली जाएंगी।

बता दें कि कई बार पुलिसवालों को कैमरे के सामने भी गाली देते पाया गया है। कई पुलिसकर्मियों को पहले भी ड्यूट के समय शराब पीने के लिए निलंबित किया जा चुका है।

Share:

Next Post

आपको भी आते हैं खर्राटे? तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों का भी हो सकता है संकेत

Mon May 1 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। आमतौर पर खर्राटों (Snoring ) को गहरी नींद का प्रतीक माना जाता है। आपने कई दफा सुना होगा कि खर्राटे लेने वाला व्यक्ति अच्छी नींद सो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, खर्राटों वाली नींद अच्छी नींद नहीं होती है, ये गंभीर समस्या (Serious Problem) के संकेत होते हैं। खर्राटे […]