इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सम्पत्ति कर और जल कर के खातों में सुधार के लिए सभी झोनलों पर 17 और 18 अगस्त को लगेंगे शिविर

  • करदाता राशि जमा कर देते हैं, फिर भी निगम का पोर्टल बकाया बताता है
इन्दौर (Indore)। सम्पत्ति कर और जल कर के खातों में गड़बडिय़ों की शिकायत बढऩे के बाद अब नगर निगम फिर से सभी झोनलों पर खातों में सुधार के लिए 17 और 18 अगस्त को शिविर लगाने जा रहा है। कई लोगों ने सम्पत्ति कर की राशि जमा कर दी, लेकिन उसके बावजूद उनके खातों में राशि बकाया बताई जा रही है।
नगर निगम ने खातों की गड़बडिय़ों को लेकर भोपाल तक शिकायतें पहुंची हैं और नगरीय प्रशासन विभाग ने मामले को लेकर ई-नगरपालिका के अधिकारियों से चर्चा भी की थी और वहंा के अधिकारी इन्दौर में आए भी थे, जहां दो से तीन दिनों तक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने कई खातों के रिकार्ड खंगाले थे। निगम के झोनलों से लेकर मुख्यालय तक बड़ी संख्या में सम्पत्ति कर और जल कर के बकायादारों ने शिकायत की थी कि उन्होंने खातों में राशि जमा कर दी, लेकिन उसके बावजूद राशि पोर्टल पर बकाया ही बताई जा रही है। इन्हीं खातों में सुधार के लिए अब निगम फिर से 17 और 18 अगस्त को सभी झोनलों पर शिविर लगाने जा रहा है, जिसमें सारे राजस्व अधिकारी वहां मौजूद रहेंगे और अपने साथ पूर्व का रिकार्ड भी रखेंगे।

45 हजार से ज्यादा खातों में गड़बडिय़ों की शिकायतें
सबसे ज्यादा गड़बडिय़ां सम्पत्ति कर के खातों में हैं। कई खातेदारों ने शिकायत की है कि उनका पूर्व में 8 से 10 हजार रुपये सम्पत्ति कर आता था, जिसकी वह नियमित राशि जमा करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पोर्टल पर यही राशि 40 हजार से अधिक पहुंच गई और उसमें भी काफी राशि बकाया बता दी गई। इसी प्रकार के जल कर के खातों में भी गड़बडिय़ों की शिकायतें आ रही हैं। राजस्व विभाग के मुताबिक करीब 45 हजार से ज्यादा खातों में गड़बडिय़ां हैं, जिनमें से काफी गड़बडिय़ों में सुधार का दावा पिछले दिनों किया गया था।
Share:

Next Post

मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने वाले की होती रही खोजबीन

Fri Aug 11 , 2023
वृद्धा की शिकायत फर्जी निकली…फिर भी आधे घंटे में बनाया प्रमाण पत्र इन्दौर (Indore)। जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी द्वारा चितावद की रहने वाली वृद्धा से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 5 हजार रुपए की राशि मांगी गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी मेंबर को की […]