भोपाल। प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक जताने के लिए मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ लखनऊ जाने वाले दो नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री चार दिन पहले संक्रतिम हुए और मंगलवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी लखनऊ गए थे, लेकिन उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अरविंद भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव निकले हैं। सिलावट सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। चार-पांच दिन में ही वे करीब साढ़े तीन हजार लोगों से मिल चुके हैं। अब अन्य मंत्रियों में भी संक्रमण होने संभावना बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभू राम चौधरी ने भी सैंपल दिया है। मंत्रियों से संगठन के नेताओं में भी संक्रमण फैलने की संभावना है। भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। आशुतोष तिवारी भाजपा के एक और संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ के साथ पिछले तीन दिन से साथ हैं। इंदौर भी साथ गए। तिवारी के पॉजिटिव आने के बाद बरूआ ने सैंपल दिया। रिपोर्ट निगेटिव आई है।
4 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया भोपाल। प्रदेश में संचालित नर्सरी एवं प्ले स्कूलों का अब संचालकों को महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। राष्ट्रीय ईसीसीई पॉलिसी 2013 एवं राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के निर्देशानुसार प्राइवेट क्षेत्र में पूर्व से संचालित एवं नए संचालित होने वाले […]
सागर। रहली विधानसभा [Rahli Assembly] से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल [Jyoti Patel] द्वारा भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव [Gopal Bhargava] पर जानलेवा हमला कराने के आरोप लगाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह [Digvijay Singh] ने गढ़ाकोटा [ Garhakota ] पहुंचकर सियासत को और गरमा दिया है। खजुराहो, राजनगर में कांग्रेस पार्षद की हत्या को लेकर […]
बताई जाएंगी बजट की बारीकियां भोपाल। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के आक्रामक होते रवैए को देखते हुए भाजपा भी अब उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। इसकी तैयारी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। दरअसल, मंगलवार से विधानसभा में वित्तीय वर्ष […]
बिल्किसगंज में दिया वारदात को अंजाम, कोलार पुलिस मामले की जांच में जुटी भोपाल। कोलार इलाके से रविवार को बाइक सवार दो युवकों ने महिला को अगवा कर लिया। आरोपियों ने पीडि़ता को बिल्किसगंज में एक खेत में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ सामूहिक ज्यादती की और सोमवार तक बंधक बनाए रखा। सोमवार की […]